

Updated on 13 May 2024
जैसे जैसे डिलीवरी का दिन नज़दीक आता जाता है, वैसे आपकी बेचैनी का बढ़ना भी लाज़मी है. ऐसे में आपको उस समय किसी भी काम या बात को लेकर हड़बड़ी ना हो इसलिए आपको डिलीवरी से पहले कुछ काम ज़रूर कर लेने चाहिए, जिससे कि आप आने वाले नन्हे मेहमान का स्वागत अच्छे से कर सकें. तो चलिए इस लेख के ज़रिए जानते हैं कि डिलीवरी से पहले आपको किन 4 कामों को पहले ही कर लेना चाहिए.
ज़रूर पढ़ें : मैटरनिटी हॉस्पिटल बैग में अगर नहीं रखी ये चीजें, तो बाद में पड़ेगा पछताना
मल्टी कम्पार्ट्मेंट स्टोरेज किट सेट कर लें - जब आप अस्पताल से घर आएँगी; तो ज़ाहिर सी बात है उस वक्त आपको शिशु के लिए बहुत सा छोटा-छोटा सामान चाहिए होगा और वो आपको अपने नज़दीक चाहिए होगा. इस सामान को ढूँढने में आपको परेशानी ना हो इसलिए आप शिशु की छोटी-छोटी चीज़े जैसे-मालिश के लिए तेल, टोपी, बूटियाँ, नेलकटर, आदि को व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए पहले से ही एक मल्टी कम्पार्ट्मेंट स्टोरेज किट ख़रीद लें. लेकिन, शिशु के लिए स्टोरेज किट ख़रीदते हुए एक बात का ध्यान रखें कि वह प्रीमियम फ़ैब्रिक से बनी होने के साथ नमी को आसानी से सोख पाये ताकि उसके अंदर आपकी या आपके शिशु की पड़ी हुई चीज़ों को जंग ना लगे. इसके अलावा, वह कोलैप्सिबल हो ताकि जगह कम होने पर भी उसे आसानी से फ़ोल्ड करके कहीं भी रखा जा सके.
मच्छरदानी वाला बेबी कॉटन पैडेड बेड ले आएं - शिशु के सोते वक्त, उसे मच्छर परेशान ना करें इसलिए मच्छरदानी वाला बेबी कॉटन पैडेड बेड ख़रीदें. लेकिन, शिशु के लिए बेड ख़रीदते हुए एक बात का ध्यान रखें कि वह वज़न में हल्का होना चाहिए ताकि उसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सके. इसके अलावा, उसे बनाने के कॉटन का इस्तेमाल किया गया हो ताकि शिशु चैन की नींद सो पाये.
डायपर बैग तैयार कर लें- इसके अलावा, आपको शिशु के साथ घर से बाहर इधर-उधर भी जाना पड़ सकता है इसलिए ऐसा डायपर बैग ख़रीदें; जिसमें आप शिशु की दूध की बोतल, सूखे और गीले कपड़े, डायपर, टॉवेल, पानी की बोतल, स्नैक्स, टिश्यू, आदि के लिए अलग पॉकेट हो, ताकि इसमें आप अपनी और अपने बच्चे की चीज़ों को आसानी से ऑर्गनाइज़ कर सकें.
ज़रूर पढ़े : प्रसव के वक्त अस्पताल ले जाने वाला बैग में अपने बर्थ पार्टनर के लिए ज़रूर रखें यह सामान
सिर्फ़ इतना ही नहीं बल्कि आपको डिलीवरी से पहले शिशु की अन्य आवश्यक चीज़ें जैसे डायपर रैश क्रीम , बेबी बाथ किट, नैपी, बिब, कंबल, क्लॉथ डायपर, आदि भी ख़रीद लेनी चाहिए ताकि शिशु के आने के बाद आपको किसी तरह की कोई परेशानी ना हो.
ज़रूर पढ़े :जानिए लेबर पेन से जुड़ी इन ज़रूरी बातों के बारें में
Yes
No

Written by
Charu Pratap
Charu has been a seasoned corporate professional with over a decade of experience in Human Resource Management. She has managed the HR function for start-ups as well as established companies. But aside from her corporate career she was always fond of doing things with a creative streak. She enjoys gardening and writing and is an experienced content expert and linguist. Her own experiences with motherhood and raising a baby made her realize the importance of reliable and fact-based parenting information. She was engaged in creating content for publishing houses, research scholars, corporates as well as for her own blog.
Read MoreGet baby's diet chart, and growth tips


Common Words that start with 'M' for Enhancing your Child's Vocabulary

How to Stop Postpartum Bleeding Faster?

Things to avoid in early pregnancy to avoid miscarriage

Fat Vagina: Average Size, Types, Causes & More
Most common animals that start with n for little children

Animal Sounds Library for Making Young Children Learn

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |